Advertisement

वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर पुलिस ने गाया राष्ट्रीय गीत

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर गोमिया पुलिस द्वारा राष्ट्रीय गीत गाया गया। मौके पर स्कूली बच्चे भी हुए शामिल।

बोकारो जिला के हद में गोमिया मोड़ में 7 नवंबर को गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार एवं आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो अपने दल बल के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया। यहां डीएवी स्कूल स्वांग के छात्रों एवं आदर्श स्कूल के छात्रों ने भी साथ दिया।

इस अवसर पर डीएवी स्वांग के खेल शिक्षक एस एन राय ने राष्ट्रीय गीत के महत्व को समझाया और कहा कि यह गीत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित है। इस गीत का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा है। इसकी रचना 1870 के दशक में की गयी थी। उन्होंने कहा कि आजादी के दीवाने इस गीत को गाया करते थे। आज यह गीत हमारा राष्ट्रीय गीत बन गया है।

गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि हम अपने उद्देश्य के लिए इस राष्ट्रीय गीत को गए हैं। वही आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने कहा कि हमारे देश के लिए आज गौरव का क्षण है जो इस 150 वर्ष पूरे होने पर आज हम सभी इस गीत को गा रहे हैं। मौके पर समाजसेवी रोहित यादव, मुखिया शांति देवी, मुखिया पति पिंटू पासवान, डीएवी स्वांग के संगीत शिक्षक देवव्रत घोष, शिप्रा सरकार घोष, महेश स्वर्णकार, आदर्श स्कूल के शिक्षक एवं कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *