Advertisement

हनुमान मंदिर से चोरी गये घंटा को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर से बीते 22 अक्टूबर की रात्रि चोरी गये पीतल का घंटा को स्थानीय थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही चोरी के आरोप में राजा बाजार रहिवासी युवक इरशाद अंसारी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है।

उक्त जानकारी देते हुए 24 अक्टूबर को बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने बताया कि चोरी गये घंटा की बरामदगी हेतु टीम का गठन कर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया। बताया कि घटना की मध्य रात्रि अज्ञात चोर ने रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार में लगे घंटा की चोरी हो गई थी। उक्त घंटा की कीमत लगभग पांच हजार होगी। जिसकी लिखित शिकायत मंदिर समिति के सदस्य भैरव महतो ने बोकारो थर्मल थाना को देकर कार्रवाई की मांग की गयी थी।

थाना प्रभारी यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाई करते हुए संदेह के आधार पर राजबजार रहिवासी युवक इरशाद को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए चोरी गये घंटा को थाना क्षेत्र के कथारा में किसी के घर में रखा है इसकी जानकारी पुलिस को दी। आरोपी के निशानदेही पर चोरी गये उक्त घंटा को कथारा से बरामद कर लिया गया। इस अभियान में बोकारो थर्मल थाना के एसआई दीपक पासवान, मनोज सिंह, अरविंद मेहता, कृष्णा उरांव आदि पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *