Advertisement

उपरघाट के जंगल से पुलिस ने बरामद किया एके 47, बंदूक व् विस्फोटक सामग्री

भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने तेज किया सर्च अभियान

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के जंगल में एक एके 47 सहित पेट्रोल बम के साथ कई कारतूस, मैगजीन व अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान यह हथियार और भाकपा माओवादी नक्सलियों का कई समान पुलिस ने बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा नावाडीह प्रखंड उपरघाट पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के जंगल में माओवादी नक्सलियों के विरोध में अभियान चलाया जा रहा था। कुछ दिन पहले उक्त थाना क्षेत्र ऊपरघाट के इसी जंगल में भाकपा माओवादी के एक महिला सहित दो नक्सली को पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मार गिराया गया था। यहां पुलिस द्वारा बरामद बम को भी डिफ्यूज किया गया। जिसके बाद जंगलों में पुलिस द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

यहां एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक की खोज में पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन द्वारा गोमिया प्रखंड के झूमरा सहित नावाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *