Advertisement

मेले में चल रहे हब्बा डब्बा खेल को लेकर पुलिस की छापामारी, मौके से सभी फरार

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जेटेया थाना क्षेत्र के कतिकोड़ा में लगने वाली मकर संक्रांति मेले से दूर जंगल में हब्बा डब्बा माफियाओं द्वारा अवैध रुप से हब्बा डब्बा जुआ का खेल खेलाया जा रहा था। जिसकी गुप्त सूचना जेटेया थाना प्रभारी को मिली।

जानकारी के अनुसार सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जेटेया थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो पुलिस बल के साथ कातिकोड़ा मेला पहुंचे। मेला मे आम दिनो की तरह दुकाने लगी हुई थी। वहीं दुर जंगलो से मुर्गा पाड़ा की आवाज आ रही थी। जैसे ही पुलिस आवाज की दिशा मे पहुंची। वहां भगदड़ मच गई। जेटेया पुलिस हब्बा डब्बा माफियाओं को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की मगर पुलिस को आता देख हब्बा डब्बा संचालक भागकर घने जंगल की आड़ में विलीन होने में सफल रहा।

बता दे कि, मकर संक्राति के अवसर पर कातिकोड़ा मे तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है। इसे लेकर बीते 15 जनवरी को जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इकुड़ डूंगडूंग, पुलिस निरिक्षक विरेन्द्र कुमार एवं थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो द्वारा कातिकोड़ा के मेला कमेटी एवं अन्य गणमान्य जनों को सख्त हिदायत देते हुए मेला मे हब्बा डब्बा का खेल एवं अन्य जुआ खेल नहीं खेलाने की बात कही गई थी।

पदाधिकारियों के सख्त हिदायत के बावजूद 16 जनवरी को चोरी चुपके हब्बा डब्बा का खेल का परिचालन किया जा रहा था। इस अवसर पर थाना प्रभारी महतो ने कहा कि मेला की आड़ मे घने जंगलो में हब्बा डब्बा खेलाने की गुप्त सुचना मिली थी। छापामारी के दौरान संचालक घने जंगलो मे भागने मे सफल रहा। सभी की पहचान की जा रही है। कहा कि सभी संचालको के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया जायेगा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *