रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गुप्त सूचना के आधार पर कसमार पुलिस ने बीते 6 दिसंबर की देर शाम जोरिया बस्ती दाँतु में संचालित जुआ अड्डे पर छापामारी कर तीन जुआरियों को दबोच लिया।
थाना में अंकित कांड क्रमांक 87/25 के तहत की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने किया। बताया जाता है कि मौके पर लगभग दस जुआड़ी जुआ खेल रहे थे, लेकिन पुलिस को देखकर अधिकांश अंधेरे में भागने में सफल रहे।
छापामारी के दौरान पुलिस ने जुआ स्थल से 2710 रुपये नकद, प्लेइंग कार्ड के दो पैक, काला प्लास्टिक, एक टॉर्च और दो मोबाइल बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज कुमार नायक (27 वर्ष), रवीन्द्र नायक (26 वर्ष) और कैलाश नायक (40 वर्ष) सभी रहिवासी दाँतु कसमार के रूप में की गयी है। छापामारी टीम में पु.अ.नि. सुंदर हेम्ब्रम स.अ.नि. सत्येन्द्र कुमार सहित पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे।
![]()













Leave a Reply