Advertisement

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बोकारो थर्मल थाना में पुलिस कर्मियों ने ली शपथ

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुरे देश में जगह जगह विभिन्न कार्यालयों में मतदाता जागरूकता को लेकर कार्यक्रम व् शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 25 जनवरी को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल थाना परिसर में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भारत के लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लिया।

इस अवसर पर थाना में पदस्थापित पुलिस कर्मियों ने अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।

मौके पर थाना प्रभारी सिंह के साथ बोकारो थर्मल थाना के एसआई भागीरथ महतो, मनोज सिंह, गाद्दी बानरा, एएसआई अरविंद मेहता, पंकज भारद्वाज, बैजुन मरांडी, मनोज मंडल सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *