Advertisement

थाना परिसर में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना परिसर में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार गोमिया थाना परिसर में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर उन वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है।

यह दिवस पुलिसकर्मियों के बलिदान और उनकी सेवा को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान भी गाया गया। मौके पर दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *