राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के सेंट्रल मार्केट बोकारो थर्मल में रोते बिलखते लावारिस हालत में भटक रहे 3 वर्षीय बालक को दुकानदारों ने 14 दिसंबर बोकारो थर्मल पुलिस के हवाले कर दिया। वही दो घंटों के अन्दर बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने परिजन को ढूंढ कर उसे सौंपा दिया।
लापता बालक की माँ शीला किस्कू ने थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव को साधुवाद देते हुए बताया कि वह बोकारो थर्मल सब्जी मार्केट समान खरीदने अपने बच्चे के साथ आई थी। इसी बीच बच्चा अचानक लापता हो गया। जिसका काफी खोज बिन किया और अंत में थाना आई तो उसका लापता बच्चा थाना में मिल गया।
उक्त महिला बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोवईया रहिवासी बतायी जा रही है तथा महिला का पति अनिल कुमार हेंब्रम हैदराबाद में मजदूरी करता है। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने आम रहिवासियों से अपने बच्चे को साथ में हाथ पकड़ कर रखने की सलाह दी है, ताकि बच्चे के गुम होने की स्थिति उत्पन्न नहीं हो।
![]()













Leave a Reply