Advertisement

सिंह नगर के ‌बंद आवास का सीट तोड़कर लाखों की चोरी,‌ जांच में जुटी पुलिस

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो सिंह नगर स्थित बेहराडीह रहिवासी कन्हैया कुमार साव के ‌बंद आवास का एसवेस्टर सीट तोड़कर लाखों की चोरी की गयी।‌‌

इस संबंध में भुक्तभोगी कन्हैया कुमार साव ने ‌13 जुलाई को बताया‌‌ कि सुबह घर‌‌ पहुंचे तो‌ देखा कि करकट सीट टूटा ‌हुआ है।‌ दरवाजा का ताला टुटा और समान बिखरा पड़ा है। कहा कि चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए के गहने सहित नगदी ₹17 हजार गायब है। इसकी सूचना साव ने बेरमो थाना को दिया।‌

सूचना‌ मिलने‌‌ पर बेरमो थाना पुलिस पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। भुक्तभोगी साव ने कहा‌‌ कि वे बीते 10 जुलाई को इलेक्ट्रीक‌ बोर्ड का‌ एग्जाम देने बिहार के दरभंगा गए थे। ‌वे‌‌ जिओ फाईवर‌ कंपनी में काम करते हैं। उनके‌ पिता स्वर्गीय सुरेश साव का निधन वर्ष 2021और मां का निधन अक्टूबर 2024‌‌ मे‌‌ हो‌ गई। बताया कि वे घर में अकेले रहते हैं।

ज्ञात हो कि, बेरमो थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। जिससे रहिवासियों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। हालांकि कुछ‌ मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है, लेकिन अधिकांश वारदातों का खुलासा नहीं कर पाई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *