Advertisement

कोनार डैम में अज्ञात महिला और पुरुष का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड से सटे हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के कोनार डैम जमनिजारा गांव में 25 अप्रैल को एक अज्ञात युवक और एक युवती का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते देखते ग्रामीणो की काफी भीड़ लग गई।

बताया जाता है कि ग्रामीणों द्वारा शवों को देखने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। रहिवासियों के अनुसार दोनों शव एक सुनसान स्थान पर पाए गए हैं, जिससे मामले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी है।

दोनों मृतको की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि दोनों स्थानीय रहिवासी हैं या बाहरी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें हत्या, आत्महत्या या कोई अन्य कारण शामिल हो सकता है। इस घटना से इलाके में भय और चिंता का माहौल देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *