Advertisement

दुर्गा पूजा में शांति बनाए रखने को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रील

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने तथा संभावित उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस केंद्र बोकारो में 27 सितंबर को मॉक ड्रील आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह समेत कई पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

मॉक ड्रिल के अवसर पर एसपी हरविंदर सिंह ने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की अफवाह, घटना या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा गया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए यह अभ्यास किया गया है, ताकि स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो, इसके लिए सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।

एसपी ने कहा कि यह मॉक ड्रील असामाजिक तत्वों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि पुलिस किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। कहा कि विजयदशमी तक भारी भीड़ उमड़ती है और असामाजिक तत्व इसी का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति पर नजर रख रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *