प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। पुलिस गस्ती के दौरान दो मोटरसाइकिल चोर को रंगेहाँथ बाइक का पार्ट्स बदलते गोमियां पुलिस ने पकड़कर हिरासत में ले लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों बाईक चोर को तेनुघाट उपकारा भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गोमियां थाना के हद में खुदगढ़ा ओएनजीसी के सुनसान सड़क पर बीती 17 सितंबर की रात्रि बाइक चोरो द्वारा झाड़ियों के पीछे एक मोटरसाइकिल क्रमांक JH10AH/9307 से पार्ट पूरजा बदला जा रहा था, तभी पुलिस की गश्ती दल उधर से गुजर रही थी। गस्ती दल की नजर चोरो के कारनामो पर पड़ी। पुलिस को देखते ही वहां से तीन चोर भागने लगे। उनमें से दो युवकों को पुलिस खदेड़ कर पकड़ने में सफल रही।
इस संबंध में गोमियां थाना पुलिस ने बताया कि एक युवक साड़म भाट टोला एवं दूसरा नवा बांध का है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवको को 18 सितंबर को तेनुघाट उपकारा भेज दिया हैं। साथ ही पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।
![]()












Leave a Reply