Advertisement

गोमिया के लॉज एवं होटलो में पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान, बरामदगी सिफर

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया के लगभग आधा दर्जन लॉज एवं होटलो में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान संचालकों को पुलिस द्वारा कई सख्त निर्देश दिया गया।

जानकारी के अनुसार गोमिया थाना क्षेत्र में स्थित गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ के कई लॉज एवं होटल में गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में 5 अक्टूबर की शाम जांच अभियान चलाया गया। हालांकि छापामारी में लॉज एवं होटलों से किसी प्रकार की आपत्तिजनक बरामदगी की कोई सूचना नहीं है।
छापेमारी अभियान में गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि आमजनों द्वारा कई बार सूचना मिल रही थी कि यहां के होटल एवं लॉज में अनैतिक कार्य चल रहे हैं। जिसे लेकर बोकारो पुलिस कप्तान के निर्देश पर टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया, जिसके तहत सभी होटलों के रजिस्टर की जांच की गई। किंतु किसी तरह की कोई आपत्तिजनक वस्तु या कोई अनैतिक कार्य के कोई सबूत नहीं मिले। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सभी लॉज संचालकों और होटल संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य होटल और लॉज में नहीं चलने दिया जाएगा। अगर इस तरह की सूचना मिलती है तो आगे विधि सम्मत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बताते चलें कि इससे पूर्व कई बार यहां के होटल और लॉज में जांच अभियान चलाया गया है, जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल। सवाल उठना लाजमी है कि सूचना के बाद भी आपत्तिजनक सरगर्मी का होटल व् लॉज में नहीं होना कहीं न कहीं कार्रवाई को संदेह को जन्म देता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *