Advertisement

पुलिस ने किया नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

सन्तोष कुमार झा/मुजफ्फरपुर(बिहार)(Bihar)। मुजफ्फरपुर जिला के हद में बरूराज थाना के माधोपुर मधु गांव निवासी सुभाष तिवारी के दालान में छापेमारी  कर पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस  की छापेमारी में 80 लीटर स्प्रीट, रैपर, ढक्कन, खाली व भरी बोतल बरामद की गई। मौके से किसी की गिरफ्तारी  नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में सुभाष  तिवारी सहित कई लोगों को चिन्हित किया गया है। साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है ।
एक अन्य जानकारी के अनुसार शिवहर जिला के हद में श्यामपुर भटहा पुलिस ने लक्ष्मीनिया गांव में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त किया है। साथ ही दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ जारी है। बताया गया है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धंधेबाजों द्वारा देसी शराब का भंडारण किया जा रहा था। इसकी मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *