Advertisement

एनएसपीए के दो सदस्य व हथियार सप्लायर को पुलिस ने दबोचा

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। आपराधिक संगठन एनएसपीएम (न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा) पर बगोदर पुलिस की लगातार दबिश बढ़ाने से एक के बाद एक दूसरी बार सफलता हांथ लगी है।

गिरिडीह पुलिस अधिक्षक के निर्देश पर बगोदर सरिया एसडीपीओ नौशाद आलम के नेतृत्व में टीम गठित कर एनएसपीएम के अपराधियों की धर पकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। छापेमारी में बगोदर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

छापेमारी के दौरान लातेहार जिले के मनिका थाना के हद में बाण्डा गाँव से लव कुमार सिंह को जबकि सुबोध कुमार सिंह को बिहार के मुजफ्फपुर जिले से दबोचा गया। पुलिस के अनुसार सुबोध कुमार सिंह अपराधिक संगठन एनएसपीएम को हथियार सप्लाई का काम करता था।

बता दें कि, पिछले एक दशक से गिरिडीह, हजारीबाग एवं बोकारो जिले में इस संगठन ने आंतक मचा रखा है। इलाके में संगठन का दहशत कायम है। रंगदारी, हत्या, अपहरण, लेवी वसूली जैसी कई घटनाओं को इस संगठन ने अंजाम दिया है।

बगोदर तथा विष्णगढ थाने में आर्म्स एक्ट सहित कई अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनो आरोपी पहले भी जेल जा चुके है। इस संगठन के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के दो दिन पूर्व ही संगठन से जुड़े पांच अपराधियों की गिरफ्तारी हुई थी।

बताया जाता है कि पुलिस के कब्जे में आये अपराधियों के पास से दो मोबाइल भी जब्त किया गया। जिसमें एक मोबाइल से व्हाट्सअप के जरिए दस्ता के सुप्रिमों उमेश गिरि उर्फ उमेश दा उर्फ उमेश दास की कई जानकारी का सबूत मिला है।

इसे लेकर बगोदर सरिया एसडीपीओ नौशाद आलम ने 30 सितंबर को थाने में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता में बगोदर सरिया इन्सपेक्टर दिनेश सिंह बगोदर थाना प्रभारी नितेश कुमार आदि मौजुद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *