Advertisement

पुलिस हत्थे चढ़ा दो गौ तस्कर, वाहन सहित आधा दर्जन गोवंश जब्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो जिला के हद में साढ़ूबेड़ा मोड़ के समीप से नावाडीह पुलिस ने 30 मार्च को पिकअप वाहन में लोड आधा दर्जन गौवंश को बरामद किया है। इस क्रम में गौ तस्करी के आरोपी को भी पुलिस ने घर दबोचा।

उक्त जानकारी देते हुए नावाडीह के थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि 30 मार्च की दोपहर लगभग पौने दो बजे सूचना मिली कि डुमरी फुसरो मुख्य मार्ग पर साढ़ूबेड़ा मोड़ के समीप से गौवंशीय पशु को निर्दयतापूर्वक ब्लू रंग का पिकअप वाहन (टाटा इंट्रा V30 क्रमांक JH09BA/5325 में लोड कर अन्यत्र ले जाया जा रहा है।

थाना प्रभारी द्वारा मामले का सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए थाना के सहायक अवर निरीक्षक लालमोहन मूर्मू को घटनास्थल की ओर भेजा गया। पुलिस टीम ने सूचना को सत्य पाकर वाहन सहित पशु को जब्त कर लिया। पुलिस ने कांड में संलिप्त आरोपी मुस्लिम टोला टांड़ बालिडीह रहिवासी 30 वर्षीय रहमान अंसारी तथा सेक्टर 9 धनगढ़ी रहिवासी 35 वर्षीय छोटू राय को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी के अनुसार इस संबंध में नावाडीह थाना में कांड क्रमांक 19/24 भादवि की धारा 414/34, प्रिभेंसन ऑफ क्रूएल्टी टू एनिमल एक्ट 11 (1),(ए)/11(1),(डी) तथा झारखंड बोलवीं एनिमल एक्ट 12(1),(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *