Advertisement

कोयला तस्करी के आरोपी संदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने कोयला तस्करी के आरोपी संदीप सिंह को गिरफ्तार कर 4 दिसंबर को तेनुघाट जेल भेज दिया। आरोपी संदीप को उसके निवास स्थान अपर बंगला जारंगडीह से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

उक्त जानकारी बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप सिंह के खिलाफ बोकारो थर्मल थाना में कांड संख्या 76/24 के तहत कोयला तस्करी से सम्बंधित मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संदीप अपने अन्य सहयोगियों के साथ सीसीएल के जारंगडीह क्वारी से अवैध तरीका से हाइवा डंफर के जरिए कोयला तस्करी कर रहा था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संदीप के अलावे मंटू यादव, शिवचरण नायक, राजा अंसारी सहित कुल सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। इस अभियान में बोकारो थर्मल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार, सअनि अरविन्द मेहता सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *