Advertisement

सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र मे काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में 9 अक्टूबर को राजभाषा माह के अवसर पर राष्ट्र व मातृभाषा हिंदी के प्रति रुझान बढ़ाने व इसके महत्व को दर्शाने के लिए काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ढ़ोरी क्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारीगण ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ प्रस्तुत की गई। काव्य पाठ प्रतियोगिता में अधिकारी और कर्मचारीगण ने हिंदी साहित्य के प्रमुख कवियों की वेशभूषा में सुंदर काव्य पाठ प्रस्तुत कर हिंदी के समृद्ध साहित्य की स्मृति ताजा कर दिया।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सीकेएस) के केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्रा ने हिंदी के राजभाषा और राष्ट्रभाषा होने के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित जनों से तार्किक वैचारिकी अपनाने और हिंदी के संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन कुमारी माला व संचालन सहायक कार्मिक प्रबंधक शालिनी यादव द्वारा किया गया। वहीं अरूण कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उज्जवल पाठक, अरविंद ठाकुर, कमल कुमार, अनूप नोनिया, संजीव कुमार, प्रशांत कुमार, अनिरुद्ध राय आदि मुख्य रूप शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *