Advertisement

पीओ ने डीएवी कथारा में स्मार्ट बोर्ड का किया उद्घघाटन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में एक नवंबर को स्मार्ट बोर्ड का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सीसीएल कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी (पीओ) तथा विद्यालय के प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया गया।

जानकारी के अनुसार डीएवी कथारा के हाल में नए स्मार्ट बोर्ड का उद्घाटन परियोजना पदाधिकारी दुर्गेश कुमार सिन्हा तथा प्राचार्य बिपिन राय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर सीसीएल कथारा कोलियरी के पदाधिकारी अवनीश कुमार, शिक्षक रंजीत कुमार सिंह, ए के झा, पंकज कुमार, चिंटू कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीके सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में स्मार्ट बोर्ड बच्चों की शिक्षा के लिए अनिवार्य हो गया है। इसे लेकर इस विद्यालय में इसकी प्रबल आवश्यकता थी। विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय ने कहा कि विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड के लग जाने से यहां अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा में प्रगति का मार्ग और अधिक प्रगतिशील हो जाएगा।

मौके पर उपरोक्त के अलावा विद्यालय की शिक्षिका आकांक्षा राय, खुशबू कुमारी आदि उपस्थित थीं। उक्त जानकारी विद्यालय के वरीय शिक्षक सह मीडिया प्रभारी एन एल मिश्रा ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *