Advertisement

फुसरो सहित पूरे देश में मनाया गया पीएनबी का 131वां स्थापना दिवस

प्रहरी संवाददाता/कथारा (बोकारो)। मौजूदा समय में आर्थिक संकटों से घिरे पूरे विश्व के बैंकिंग सेक्टरों में भारत का पंजाब नेशनल बैंक अपनी शाखा में ग्राहकों के साथ स्थापना दिवस मनाया। शाखा प्रबंधक कुमार ओम सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का वादा भी किया गया। इसी तरह देश भर में पीएनबी की हर शाखाओं और सर्कल ऑफिसों में हर्षोल्लास के साथ 131वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस कड़ी में दिलचस्प बात यह है कि पीएनबी के लगभग सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने आपने ग्राहकों को सेवा देने के साथ साथ स्थापना दिवस के सभी लम्हों को अपने अपने मोबाईल कैमरों में कैद भी किया।

गौरतलब है कि पीएनबी की स्थापना 1894 में लाला लाजपत राय ने की थी। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक की गौरवशाली यात्रा का आगाज हुआ, जो अब भी निरंतर जारी है। स्थापना दिवस पर देश की सभी शाखाओं में लाला लाजपत राय को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। माना जाता है कि देश का पहला स्वदेशी बैंक पीएनबी ने भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उल्लेखनीय है कि 131 वें स्थापना दिवस पर मुंबई, दिल्ली, कोलकाता सहित पूरे देश के शहरों, महानगरों और कस्बों की शाखाओं में भी इसे महापर्व के रूप में मनाया गया।

शुक्रवार को स्थापना दिवस के महापर्व में बोकारो जिला का फुसरो शाखा भला कैसे पीछे रहता। फुसरो में भी 13 अप्रैल 2025 को पीएनबी के ब्रांच मैनेजर कुमार ओम सिंह के नेतृत्व में महिला पुरूष सभी कर्मचारियों ने अपने प्रिय ग्राहकों के साथ केक काट कर इस दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया और सभी को केक खिला कर मुह मीठा कराया।

शुक्रवार को संपन्न हुए स्थापना दिवस के समारोह में बैंक के मैनेजर ओम सिंह ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक एक पूर्ण रूप से स्वदेशी बैंक है। उन्होंने बैंक की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए अपने ग्राहकों का आभार माना। सिंह ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों के प्रति सचेत है। बैंक ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाकर ग्राहकों को आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस अवसर पर बैक कर्मी चंदन, दीपक, विकास, अरविंद सहित ग्राहको में अभय सिंह, छोटू सिंह, अरुण सिंह, सुनील सिंह, मंटू सिंह, संतोष सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Tegs: #PNBS-131st-foundation-day-celebrated-across-the-country-including-fusro

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *