Advertisement

पीएम ने किया फतेहपुर स्टेशन पर नवनिर्मित मालगोदाम का ऑनलाइन लोकार्पण

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को गुजरात के अहमदाबाद से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हाजीपुर सुगौली नई रेल खंड के हरौली फतेहपुर स्टेशन पर नवनिर्मित मालगोदाम का लोकार्पण किया। मालगोदाम लोकार्पण के अवसर पर यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेल अधिकारियों के साथ लालगंज क्षेत्र के भाजपा विधायक सहित स्थानीय रहिवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि, 12 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के भारतीय रेल से जुड़े 85 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का एकसाथ ऑनलाइन लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

हरौली फतेहपुर स्टेशन पर नवनिर्मित मालगोदाम लोकार्पण कार्यक्रम में लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह ने सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उपस्थित जनसमूह को विडियो काफ्रेंस द्वारा संबोधित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *