ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डेन जुबली मैदान में आगामी 12 अक्टूबर से 12/12 (ट्वेल्व-ट्वेल्व) ओवर का क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने वाला है।
इस बावत क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य आयोजनकर्ता सौरभ कुमार सिंह और दीपक कुमार ने 28 सितंबर को बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोल्डेन जुबली मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रहा है। कहा कि यह टूर्नामेंट बहुत ही रोमांचक होता है, जिसमें बेरमो अनुमंडल के एक से एक दिग्ग्ज खिलाड़ी मैदान में खेलते हुए नजर आते हैं और अपने खेल से दर्शकों को प्रसन्न करते हैं।
बताया गया कि टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर मैदान की साफ सफाई कराई जा रही है, ताकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूरा मैदान खिलाड़ियों के बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिल्डिंग के लिए बन कर तैयार हो जाए। इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सत्यम कटरियार, मोंटी कटरियार, पीयूष कटरियार, अमन सिंह, अनिकेत नंदन, रामजीत यादव सहित कई अन्य स्थान खिलाड़ी अपना अपना योगदान दे रहे हैं।
![]()













Leave a Reply