Advertisement

पर्यावरण की रक्षा के लिए जरूरी है पौधारोपण-यशवंत कुमार

सोनपुर नगर के विद्यालयों में अभाविप का पौधा रोपण अभियान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। स्वामी विवेकानंद जयंती युवा पखवाड़ा के अवसर पर सारण जिला के हद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनपुर इकाई ने पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया तथा सोनपुर नगर के शैक्षणिक संस्थानों में पौधारोपण किया।

इस अवसर पर अभाविप सोशल मीडिया प्रान्त सह संयोजक वर्षा कुमारी ने 22 जनवरी को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि अभाविप की सोनपुर इकाई ने एसपीएस सेमिनरी उच्चतर विद्यालय, शिशु संघ उच्चतर विद्यालय, राजेन्द्र प्रसाद आईटीआई एवं शिव दुलारी उच्चतर विद्यालय आदि में पौधा रोपण किया। कहा कि इस आयोजन से छात्र – छात्राओं के बीच पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूकता और चेतना का संचार हुआ है।

एसपीएस के प्राचार्य सत्येन्द्र कुमार मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि एक पौधा सौ पुत्र के समान होता है। वहीं अभाविप के प्रान्त सह मंत्री यशवंत कुमार ने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण की सुरक्षा होती है और शुद्ध वायु मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। राजेन्द्र आईटीआई के संचालक सरोज ने कहा कि जैसे बुढ़ापे का सहारा पुत्र होता है, वैसे ही पौधा रक्षक पर्यावरण का होता है। शिशु संघ के प्राचार्य सोनु कुमार ने कहा कि एक पौधा, एक पुत्र: दोनों का करो समान पोषण और पुत्र जैसा प्यार।

पौधा रोपण अभियान में अभाविप सोशल मीडिया प्रान्त सह संयोजक वर्षा कुमारी, नगर मंत्री धीरज गुप्ता, कार्यालय मंत्री आर्यन महाराज, नगर सह मंत्री राजनंदनी कुमारी, करणजीत सांवरिया, हर्ष कुमार, अरविंद कुमार, शौर्य कुमार, अंजली कुमारी, नेहा कुमारी, संध्या कुमारी, आनंदी, धीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *