एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के धनबाद में केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा 25 जुलाई को कोल सेक्टर में राष्ट्रव्यापी पौधरोपण अभियान की शुरुआत की।
इसके बाद 25 जुलाई को बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र में जीएम रंजय सिंहा ने चपरी गेस्ट हाउस में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ गेस्ट हाउस परिसर और तारमी आउटसोर्सिंग बीएलए कंपनी के डंप यार्ड के समीप सैकड़ो फलदार वृक्ष लगाकर किया।
इस अवसर पर जीएम सिन्हा ने कहा कि आप जो पौधा लगा रहे हैं उसका पालन पोषण आप अपने बेटे की तरह करें। कहा कि इस मानसून के दौरान ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें ताकि कोलियरी, गांव और शहरों को खूब हरा-भरा किया सके। उन्होंने कहा कि धरती हमारी मां है। उसकी देखभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

जीएम ने कहा कि आज पूरा विश्व में जिस तरह से पर्यावरण का संकट देखने को मिल रहा है, उसे देखते हुए पौधारोपण करना और उसका संरक्षण जरूरी है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी इस अभियान में बढ़-चढ़कर के हिस्सा ले, ताकि लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण अधिकारी गौरव कुमार ने किया। मौके पर एसओपी प्रतुल कुमार, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, पीओ शैलेश प्रसाद, रंजीत कुमार व के आर सत्यार्थी, एसओ सिविल मनोज साह, कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम सहित यूनियन प्रतिनिधि रविंद्र कुमार मिश्रा, भीम महतो, आर उनेश, विनय सिंह, जवारलाल यादव, जयनाथ मेहता, बैजनाथ महतो, महेंद्र चौधरी, नरेश महतो, रतीलाल महतो, प्रतुस राय आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply