Advertisement

डेफोडील्स पब्लिक स्कूल में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार-तेनुघाट मार्ग पर स्थित डेफोडील्स पब्लिक स्कूल उलगड्ढा में 2 अगस्त को एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार के स्थायी पौधशाला पेटरवार द्वारा विद्यालय को 50 पौधा उपलब्ध कराया गया। जिससे इस कार्यक्रम का सफल शुरुआत किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग विद्यालय के बच्चों के 40 से अधिक माताएं शामिल हुई और सभी माताओं ने अपने बच्चों के साथ एक पौधा लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक धनेश्वर नापित, निदेशक राजेंद्र कुमार नापित, प्राचार्या आशा कुमारी, पंचायत समिति सदस्या यशोदा देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। विद्यालय के निदेशक ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के गोविंद यादव, गोवर्धन कुमार, समीर नायक, रवि कुमार, नफीस अंसारी, नितेश कुमार, दीपक ठाकुर, जितेंद्र यादव, कमलनाथ टुडू, अनुपमा सिन्हा, अन्नू कुमारी, कुमारी शालिनी, अनीता कुमारी, तनुजा कुमारी, खुशी कुमारी, पूनम देवी के साथ साथ अभिभावकों का बहुमूल्य योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *