रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 31 जुलाई को कसमार में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा दर्जनों फलदार वृक्ष लगाया गया।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बरसात में वृक्षारोपण और जल संरक्षण के आह्वान पर स्वच्छ भारत अभियान झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार बोकारो जिला के कसमार प्रखंड के कसमार ग्राम में सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम समाजसेवी सह भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष यदुनंदन जयसवाल के नेतृत्व और भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कर प्रकृति को बचाने और पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वच्छ भारत अभियान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने कहा कि पेड़ हमारा जीवन रक्षक हैं। अगर हमें स्वस्थ जीना है तो सबों को पेड़ लगाना ही होगा और लगे वृक्षों को बचाने का सबों को संकल्प लेना होगा, अन्यथा पृथ्वी पर पर्यावरण असंतुलित हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध हो रही कटाई के कारण वनों की सघनता खत्म हो रही है, जिस कारण जीवनदाई ऑक्सीजन की मात्रा घट रही है और विषैली गैसों का वातावरण में अधिकता हो रही है।
पर्यावरण के असंतुलन से ही असमय मौसम का परिवर्तन तथा प्राकृतिक आपदाओं से जन जीवन त्रस्त है। अनेक घातक महामारियों सहित कई प्रकार के भयंकर रोग उत्पन्न होरहे हैं। अगर पेड़ों का कटना नहीं रुका और पेड़ नहीं लगाए गए तो हमारी आनेवाली पीढ़ियों का जीवन संकट में फंस जाएगा।
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि आज वर्षा जो कम हो रही है तथा सुखाड़ की स्थिति बन गई है यह सब वनों के उजड़ने से पैदा पर्यावरण असंतुलन का ही कारण है। यदुनंदन जयसवाल ने कहा कि सघन वृक्षारोपण करके ही प्रदूषण से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हाथियों के उत्पात की भी मुख्य वजह जंगल का कटना है।
इस अवसर कसमार प्रखंड भाजपा अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष भवानी प्रसाद मुखर्जी, यदुनंदन जयसवाल, शैलेंद्र भूषण शर्मा, अखिलेश ओझा, बबलू पांडेय, धनराज चौधरी, रतन चौबे, अजय पाल, मध्येंदु शेखर मुखर्जी, मृत्युंजय जयसवाल, विनीत जयसवाल, मनीष जयसवाल, सुभाष नायक, निरंजन नायक, मनोज नायक, उमेश नायक सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply