Advertisement

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत केबी कॉलेज में वृक्षारोपण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित केबी कॉलेज में 28 जून को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कॉलेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में लगभग पचास हाइब्रिड आम के पौधे को लगाया गया। सीसीएल कथारा द्वारा 50 आम के पौधे उपलब्ध करवाए गए थे।
जानकारी देते हुए प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम एक अभियान है, जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है।

प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम का उद्देश्य मां के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थाई स्मृति बनाना है जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा, बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में योगदान देगा। डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने बताया कि मां और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार है। इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम का हिस्सा बने और अपनी मां के लिए अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ लगाएं। मौके पर रवींद्र कुमार दास, सदन राम आदि ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से आमजनों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
अन्य वक्ताओं ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान से पर्यावरण प्रदूषण कम हुआ है और हवा पानी की गुणवत्ता में सुधार आया है।

एक पेड़ मां के नाम अभियान में लक्ष्मी नारायण, सीसीएल कथारा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष चंदन कुमार, प्रो. गोपाल प्रजापति, डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ व्यास कुमार, स्वयं सेवक सुमीत कुमार सिंह, पीयूष कुमार मंडल, सुधांशु कुमार, जागृति कुमारी, कर्मी अजय हांसदा, संजय कुमार, भगन घासी, बालेश्वर यादव द्वारा कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *