Advertisement

किरण बेबीज़ पैराडाइज विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। भारत सरकार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 30 अगस्त को बोकारो जिला के हद में किरण बेबीज़ पैराडाइज विद्यालय तेनुघाट में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्या, शिक्षक, शिक्षिका, विद्यालय कर्मी तथा छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में फलदार वृक्षों का रोपन किया। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्या अनु प्रिया ने कहा कि विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण की गई। वृक्षारोपण के दौरान विद्यार्थियों ने भी शिक्षक -शिक्षिकाओं के साथ फलदार पौधे लगाए। मौके पर प्राचार्या ने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं।

प्राचार्या ने उपस्थित जनों को बताया कि सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। यदि हम अभी भी नहीं जागे तो हमारी आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। अपनी धरती मां के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन एवं इसे हरा -भरा बनाए रखने के लिए हमें वृक्षारोपण के लिए कृत संकल्पित होना पड़ेगा।

विद्यालय के बच्चों ने प्राचार्या के बातों से प्रेरित होकर आश्वासन दिया कि वे प्रत्येक वर्ष अपने जन्म दिवस पर एक पेड़ अवश्य लगाएंगे। वे किसी तरह धरती को प्रदूषित नहीं होने देंगे। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका अर्पिता सिन्हा, ज्योति कुमारी, निशा वर्मा, पुजा कुमारी, तनुजा कुमारी, दशमी कुमारी, नीलिनी सिन्हा, मोमिता घोष, शिक्षक निशांत राज, रामकिशुन यादव, बच्चों के अभिभावकगण सहित अन्य विद्यालय कर्मी व छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *