Advertisement

ओडिशा के हर जिले में होगा तारामंडल परियोजना-मंत्री

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। ओडिशा के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने 23 अगस्त को घोषणा की कि ओडिशा के सभी जिलों में प्रमुख विज्ञान संबंधी परियोजनाएं लागू की जाएंगी।

मंत्री पात्रा ने बताया कि राज्य के हर ज़िले में तारामंडल परियोजनाएँ चल रही हैं। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर काम पूरा हो चुका है और जल्द ही उद्घाटन भी होंगे। युवा वैज्ञानिक प्रतिभाओं को प्रेरित करने के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए मंत्री पात्रा ने कहा कि हर साल 30 नवोदित वैज्ञानिकों को इसरो भेजा जा रहा है। उन्हें अंतरिक्ष केंद्र का दौरा करने और बहुमूल्य ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

बताया कि ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर तारामंडल का नवीनीकरण कार्य शीघ्र ही शुरू होगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सरकार का अंतिम लक्ष्य भविष्य के लिए और अधिक वैज्ञानिक तैयार करना है। कहा कि आने वाले दिनों में ओडिशा अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में निश्चित रूप से अच्छा काम करेगा।

हमने इस दिशा में कई कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कई जिलों में तारामंडल का काम चल रहा है। कई जगहों पर काम पूरा हो चुका है और हम जल्द ही उनका उद्घाटन करने वाले हैं।
राजधानी भुवनेश्वर स्थित पठानी सामंत तारामंडल को लेकर मंत्री ने कहा कि यहां नवीनीकरण कार्य जल्द ही शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए पहले ही धनराशि आवंटित कर दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *