Advertisement

के. बी. कॉलेज बेरमो में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज के प्लेसमेंट सेल एवं कैरियर काउंसलिंग सेल द्वारा 23 अगस्त को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।

आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बजाज कैपिटल लिमिटेड ने कॉलेज पहुंचकर पास आउट छात्र छात्राओं के लिए रोजगार मेला प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में जंतु शास्त्र सभागार में लगाया। उद्घाटन सत्र में प्राचार्य ने कहा कि इस कॉलेज में समय अंतराल पर प्लेसमेंट सेल एवं कैरियर काउंसलिंग सेल द्वारा जॉब के अवसर प्रदान करने हेतु प्लेसमेंट ड्राइव चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति एवं प्लेसमेंट ड्राइव सेल कॉर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि योग्य छात्र छात्राओं के लिए प्लेसमेंट कर समग्र व्यक्तित्व निर्माण की ओर कॉलेज परिवार बढ़ रहा है। ज्ञात हो कि प्लेसमेंट ड्राइव के तहत बजाज कैपिटल लिमिटेड कथारा ने पचास से अधिक पास आउट छात्र छात्रा में 33 का सफल इंटरव्यू लिया, जिसमें 11 छात्र छात्राओं को चुना गया। इन्हें द्वितीय राउंड इंटरव्यू आगामी 29 अगस्त को बजाज कैपिटल लिमिटेड कथारा के ऑफिस में प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बुलाया जाएगा, जहां अंतिम नियुक्ति पत्र दी जाएगी।

बजाज कैपिटल लिमिटेड कथारा के मैनेजर एच आर आकाश कुमार, रीजनल मैनेजर सैयद मुनव्वर हसन, रीजनल मैनेजर मंतोष कुमार प्लेसमेंट ड्राइव में इंटरव्यू लेने की प्रक्रिया में शामिल हुए। इंटरव्यू में सफल 11 छात्र छात्राओं को प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो. इंचार्ज गोपाल प्रजापति, प्लेसमेंट सेल कॉर्डिनेटर डा अरुण कुमार रॉय महतो, कैरियर काउंसलिंग सेल कॉर्डिनेटर डॉ प्रभाक कुमार ने साधुवाद व् शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा डॉ अलीशा वंदना लकड़ा, डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की, डॉ सुशांत बैरा, डॉ अरुण रंजन, प्रो. संजय कुमार दास, प्रो. सुनीता कुमारी, कॉलेजकर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, आबिद जहां आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *