Advertisement

जेपीएससी में सफल छात्रों को पिट्स मॉडर्न स्कूल ने किया सम्मानित

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया के पिट्स मॉडर्न स्कूल में 7 अगस्त को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जेपीएससी में सफल विद्यालय के छात्रों को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार स्कूल के प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय के तीन पूर्व छात्रों को प्राचार्य बृजमोहन लाल दास एवं कोर कमेटी सदस्य गण के द्वारा गुलदस्ता, मोमेंटो एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जेपीएससी में सफलता पाने वाले राजेश कुमार, सूरज कुमार रजक और दीपक कुमार वर्णवाल को उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में स्कूल के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने कहा कि यह हमारे विद्यालय और पूरे गोमिया क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। कहा कि हमारे तीन पूर्व छात्रों ने जेपीएससी प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है, जिसने उन्हें यह मुकाम हासिल करने में मदद की। ओरिका महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास एवं विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने कहा कि विद्यालय के पूर्व छात्रों को ऐसे उत्कृष्टता प्राप्त करते देखना अत्यंत हर्षजनक है। उनकी उपलब्धियां पिट्स मॉडर्न स्कूल के शैक्षणिक मूल्यों की पुष्टि करती हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *