Advertisement

मधुकरपुर के पिंटू को अपराधियों ने मारी गोली, घटना के कारण की जांच में जुटी पुलिस

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर रहिवासी पिंटू कुमार नायक को घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 35 साल का था। मृतक हजारीबाग उपायुक्त कार्यालय में ट्रेज़री सहायक अकाउंटेंट के रूप में कार्य करता था।

जानकारी के मुताबिक बीते 12 जनवरी को छुट्टी के चलते मृतक हजारीबाग से अपने घर बोकारो जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर आया था। बीती रात वह सोया था, तभी छत से दो बदमाश घर के अंदर घुसे और सोए अवस्था में ही पिंटू को गोली मार दी। गोली की आवाज पर बाहर बरामदे में सोए उसके पिता उठे और कमरे की तरफ भागे। तबतक बदमाश भाग चुके थे। वहीं बेड पर खून से लथपथ पिंटू पड़ा था। घर वालों के शोर शराबे से आस पास के रहिवासी इकट्ठा हुए। पिंटू को अचेत अवस्था मे पाकर रहिवासियों ने उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबर पाकर मौके पर पहुंची कसमार पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है। खबर लिखे जाने तक हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया था। मृतक की शादी नहीं हुई थी। इस घटना को देखते हुए आसपास में खलबली मची हुई है। घटना किन कारण से हुआ है, वह भी पता पुलिस कर रही है। घटना को देखते हुए क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। इस घटना से ज्ञात होता है कि क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *