Advertisement

झँझावतों को पार कर तीर्थंयात्री पहुंचे पारसनाथ

तीर्थंयात्रियों को समाजसेवी राजू भाई का मिला साथ

एस. पी. सक्सेना/गिरिडीह (झारखंड)। महाराष्ट्र के मुंबई तथा गुजरात के अहमदाबाद से झारखंड पहुंचे तीर्थंयात्रियों को यात्रा के दौरान झारखंड की राजधानी रांची से पारसनाथ पहुंचने में बड़े झँझावतों को पार करना पड़ा।

संकट से जूझ रहे तीर्थंयात्रियों को समाजसेवी हरीश दोसी उर्फ राजू भाई का सहारा मिला तब कहीं जाकर वे सब पारसनाथ पहुंच सके। तीर्थयात्री झारखंड तथा बिहार में स्थित जैन तीर्थ स्थलों की यात्रा पर निकले थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुंबई से आये तीर्थंयात्री सुहीर शाह ने बताया कि वे तथा उनकी धर्मपत्नी बीते 23 सितंबर की सुबह लगभग नौ बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर उतरने के बाद टेक्सी के माध्यम से पतरातू डैम का भ्रमण किया। उनके साथ उसी दिन संध्या गुजरात के अहमदाबाद से रांची आ रहे उनके परिवारजन को भी साथ में तीर्थंयात्रा पर जाना था। इसलिए लोट्स टूर एंड ट्रेवल से वाहन बुक किया गया था।

शाह ने बताया कि 23 सितंबर की संध्या बेला निर्धारित समय पर उनके साथ जानेवाले तीर्थंयात्रियों को लेकर वाहन रांची से पारसनाथ के लिए निकली, लेकिन सिकीदरी थाना से आगे घाटी मार्ग के समीप उक्त वाहन की दूसरी वाहन से हल्की टक्कर लग गयी। इस घटना से सभी तीर्थंयात्री काफी घबड़ा गये। रात्रि लगभग दस बजे तक कोई सुलह नहीं होने तथा अंजान जंगल मार्ग को देखते हुए उन्होंने जगत प्रहरी से मदद मांगी।

शाह के अनुसार जगत प्रहरी ऐसे मौको पर कई बार संकटग्रस्त जनों की मदद करता रहा है। इसलिए उन्हें विश्वास था कि जगत प्रहरी उनकी भी मदद अवश्य करेगा। उन्होंने बताया कि जगत प्रहरी की पहल के बाद वे झारखंड में समाजसेवी सह गुजराती समाज के मीडिया प्रभारी हरीश दोसी उर्फ राजू भाई से संपर्क साधा।

राजू भाई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसी समय दूसरे वाहन की व्यवस्था कर दी। तब जाकर कहीं वे सब रात्रि लगभग बारह बजे दूसरे वाहन में सवार होकर पारसनाथ की ओर प्रस्थान की।

शाह के अनुसार राजू भाई के सहयोग से दूसरे दिन 24 सितंबर की सुबह लगभग चार बजे वे सभी तीर्थंयात्री पारसनाथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके साथ तीर्थंयात्रा में एन. वी. शाह, रूपा शाह, राजुला शाह, वर्षा शाह, जतिण शाह, हेतल शाह, हर्षद शाह, सरोज बेन, हर्षदभाई, सुरेखा बेन, पन्ना बेन, संगीता, अरुणा बेन, संकेत शाह, रजनीकांत शाह, मीता शाह, पुरवी शाह, नायनाबेन शाह आदि तीर्थंयात्री शामिल हैं।

सुहीर शाह तथा उक्त यात्रा में शामिल तमाम तीर्थंयात्रियों ने पारसनाथ में एक भेंट में यात्रा के दौरान संकट की घड़ी में सहयोग करने के लिए जगत प्रहरी तथा समाजसेवी राजू भाई को साधुवाद दिया हैं।

शाह ने बताया कि बीते 24 सितंबर को यहां पहुंचने के बाद वे सभी सर्वप्रथम भूमियाँ जी महाराज की मंदिर जाकर यात्रा प्रारम्भ करने के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद मुख्य मंदिर में जाकर प्रार्थना की। शाह ने बताया कि 25 सितंबर को सभी तीर्थंयात्री संवेद शिखर की यात्रा कर वहां स्थित तीर्थंकर भगवान महावीर का आशीर्वचन लिया, जिससे सबका हृदय तृप्त हो गया।

शाह के अनुसार यहां से वे सभी 26 सितंबर को बिहार के भागलपुर, सारनाथ, राजगीर आदि तीर्थंस्थलो का भ्रमण के बाद पुनः मुंबई तथा अहमदाबाद लौट जाएंगे। शाह के अनुसार यह तीर्थंयात्रा उन सभी के लिए यादगार रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *