Advertisement

नववर्ष को लेकर तेनुघाट डेम में रही पिकनिक मनाने वालों की धूम

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। नववर्ष के आगमन के दिन एक जनवरी को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में तेनुघाट डेम पर्यटन स्थल में पिकनिक मनाने वाले घूमने फिरने वालों की खासी भीड़ रही। पर्यटक बड़ी संख्या में अपने परिवार, अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ तेनुघाट स्थित पर्यटन स्थल पर पहुंचकर पिकनिक का भरपूर आनंद उठाया।

हम बात करें तेनुघाट डैम की तो प्राकृतिक सौंदर्य की अनुपम छटा को अपने आंचल में समेटे इस स्थल में बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासियों के अलावा सूबे के कई जिलों के सहित प्रदेश के बाहर के पर्यटक भी पहुंचे और पिकनिक का आनंद उठाया।

यहां के प्राकृतिक सौंदर्य खास तौर पर यहां का आकर्षक डैम और डैम से कलकल करते गिरने वाले पानी के सामने अपने साथियों और रिश्तेदारों, परिवार जनों के साथ मोबाइल कैमरे से फोटोग्राफी कर इस हसीन लम्हे को यादगार बनाया। इस अवसर पर सैलानी तरह-तरह के भोजन का आनंद उठाया।

वही पर्यटकों की धूम रही। यहां पर सैलानियों ने यहां बने पार्क में घूमने फिरने के साथ ट्रेन झूला तथा खासतौर से बोटिंग का जमकर मजा लिया और मोबाइल में अपनी तस्वीरें कैद की तथा खाने का लुत्फ उठाने के साथ डांस, नाच, गाना के साथ भरपूर आनंद उठाया।

नव वर्ष को लेकर यहां प्रशासन (Administration) द्वारा भी पुलिस बल की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार लगातार पुलिस बल के साथ गस्ती लगाते नजर आए। सबसे बड़ी बात कि यहां भारी सैलानियों की भीड़ के बावजूद एक जनवरी शांतिपूर्ण गुजर गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *