सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। महिला समिति न्यू कॉलोनी के तत्वधान में क्षेत्र की महिलाओं की आकस्मिक बैठक सह पिकनिक का आयोजन कारो नदी ठाकुरा के तट पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नुईया प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य नीमचन्द महतो कर रहे थे।
इस अवसर पर न्यू कॉलोनी महिला समिति अध्यक्षा संगीता पांडेय ने नव वर्ष के अवसर पर गुणवत्तापूर्ण विकास के कार्यों की चर्चा की। इस अवसर पर स्थानीय महिला समिति ने बच्चों को शिक्षाप्रद कराटे प्रशिक्षण एवं संगीत प्रशिक्षण दिए जाने पर चर्चा की।

मौके पर समिति के सदस्यों में मुख्य रूप से प्रेमलता सिंह, ज्योति झा, रीता मन्ना, लक्ष्मी प्रिया, पिंकी गुप्ता, किशोर प्रसाद, दिनेश झा, पंकज गुप्ता, श्रवण कुमार पांडेय, आर्यन झा, अभिज्ञान झा, सचिन मन्ना, अरजीत मन्ना व अन्य कई उपस्थित थे।
इस अवसर पर नुईया प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य नीमचंद महतो ने नव वर्ष की शुभकामना सबको देते हुए नव वर्ष को कल्याणकारी एवं उत्कर्ष का वर्ष बताया।
![]()












Leave a Reply