Advertisement

यूकोवयू द्वारा पिकनिक सह मिलन समारोह का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। एटक से संबद्ध यूनाइटेड स्कूल वर्कर्स यूनियन (यूकोवयू) ढोरी एरिया द्वारा 11 जनवरी को बोकारो जिला के हद में भंडारीदह स्थित दामोदर पुल के समीप पिकनिक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नए वर्ष में ढोरी क्षेत्र मे यूनियन को मजबूती को लेकर विशेष चर्चा की गई। यूनियन के उपाध्यक्ष सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो, जवाहर लाल यादव, भीम महतो और जितेंद्र दुबे ने यूनियन के मजबूती पर बल दिया।

कहा कि सभी को मिलजुलकर यूनियन के लिए काम करने की जरूरत है, तभी यूनियन मजबूत होगा। मौके पर सी एस झा, सुजीत घोष, नवीन विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा, गणेश प्रसाद महतो, राम नारायण महतो, संतोष कुमार, संदीप गिरी, रविंद्र गिरी, रामचंद्र माझी, आदि।

महेश नाहक, बाबूलाल, शंकर ठाकुर, विनोद ठाकुर, सुरेश शर्मा, झरी महतो सहित कई गणमान्य उपस्थित हुए। यहां वनभोज में उपस्थित जनों ने लजीज व्यंजन का लुत्फ़ उठाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *