Advertisement

नल-जल अनुरक्षकों का नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार राज्य अनुरक्षक संघ समस्तीपुर जिला कमिटी के अह्वान पर पंचायती राज विभाग से चयनित अनुरक्षक को नगर निगम समस्तीपुर में यथावत रखने की मांग को लेकर 28 अगस्त को नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता संघ के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार कुशवाहा एवं संचालन जिला सचिव विष्णुदेव महतो ने किया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, इनौस नेता आसिफ होदा, मनोज कुमार दास, मुकेश कुमार महतो, दिलीप कुमार, अजय पासवान, रवि कुमार, उमेश कुमार राय, अरुण कुमार राय, चंद्रदीप कुमार, देवेन्द्र कुमार झा, अंजय सिंह, उपेन्द्र पासवान, उमेश ठाकुर, मनीष कुमार आदि ने संबोधित किया।

बैठक में संघ द्वारा जारी स्मार-पत्र पर वर्णित समस्याओं को नगर निःह्म आयुक्त एवं मेयर के समक्ष रखते हुए समाधान करने की मांग की गई। जारी स्मार पत्र के अनुसार पंचायती राज विभाग से चयनित अनुरक्षक को नगर निगम समस्तीपुर में स्थानांतरण कर यथावत रखा जाए।

वार्ड पार्षदों द्वारा चयनित अनुरक्षक के चाभी छीनने एवं ताला तोड़वा कर पानी टंकी को चलवाने पर रोक लगाई जाय एवं चयनित अनुरक्षक को चाभी दिलवाई जाए, नगर निगम समस्तीपुर में पड़नेवाले अनुरक्षक का मानदेय भुगतान कराई जाए, नगर निगम क्षेत्र मे पड़ने वाले अनुरक्षको को नियमित किया जाए, ननि क्षेत्र मे पड़ने वाले अनुरक्षक को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, निगम क्षेत्र मे पड़ने वाले अनुरक्षक को व्यक्तिगत (स्वयं) के बैंक खाते में मानदेय भुगतान कराई जाए, नगर निगम समस्तीपुर से मुख्यमंत्री सात निश्चय नल जल योजना मे अनुरक्षक चयन का लेटर उपलब्ध कराई जाए शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *