Advertisement

पिछरी के सीआरपीएफ जवान की हरियाणा में मौत, शव आते ही परिवार में मातम

दामोदर नदी हिंदुस्तान पुल स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार थाना के हद में पिछरी दक्षिणी पंचायत के करनडीह टोला के रहने वाले सीआरपीएफ जवान उमेश रविदास की हरियाणा में मौत हो गयी।

उमेश केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) में हरियाणा में प्रतिनियुक्त था। उनका निधन बीते 13 अप्रैल को पूर्वाह्न ब्रेन हेमब्रेज होने से हो गई।

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ जवान उमेश के मौत की सूचना तुरंत परिजनों को मिल गई थी। मृतक के पार्थिव शरीर को 14 अप्रैल को उसके पैतृक गांव करनडीह पिछरी पहुंचा। साथ में हरियाणा से सेना के कई जवान भी साथ आए थे। शव के वाहन से उतरते ही परिवार एवं मुहल्ले में मातम छा गया।

खबर पाकर ग्रामीण तथा जनप्रतिनिधि भी जुटने लगे। मृतक जवान उमेश के आवास पहुंचकर झामुमो नेता सह जिप सदस्य अशोक मुर्मू, कांग्रेस के बेरमो विधायक के निजी सचिव अभय कुमार ठाकुर, परवेज अख्तर, आशीष पाल, दुर्गा महतो, झामुमो के घुनू हांसदा, विक्की आनंद, रोहित सिंह, पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार सदल बल पहुंचे। सबों ने परिजनों को ढाढस बंधाया।

देर शाम दामोदर नदी के हिंदुस्तान पुल स्थित श्मशान घाट पर जवान का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमे काफी संख्या में गणमान्य सहित रहिवासी शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *