Advertisement

फ्लाई ओभर ब्रीज सड़क दुर्घटना में फिर से हुई फुसरो की सड़क लाल

प्रशासनिक अव्यवस्था से बेरमो में ट्रैफिक व्यवस्था फिसड्डी

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 21 मई की देर संध्या एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक लगभग 55 वर्षीय मिट्ठू ठाकुर बताया जा रहा है।
घटनास्थल पर उपस्थित रहिवासियों के अनुसार मृतक फुसरो के ब्लॉक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था तथा गोमो थाना क्षेत्र के दहियारी का वह स्थाई निवासी है। मृतक हिंदुस्तान लीवर में सेल्समैन का काम करता था।

बताया जाता है कि मृतक ठाकुर घटना से पूर्व अपने टीवीएस M-80 बाईक क्रमांक-JH 09 BA/7575 से फुसरो से मकोली की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही अज्ञात वाहन की टक्कर में उसकी मौके पर हीं मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित जनों ने सड़क जाम कर दिया तथा बेरमो में ढुलमूल प्रशासनिक व्यवस्था तथा शून्य ट्रैफिक व्यवस्था को इस घटना का जिम्मेवार बताया। पुलिस शव को कब्जे में कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *