एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा बोकारो जिला चुनाव अधिकारी चुन्नूकांत द्वारा बीते 14 दिसंबर को पत्र जारी कर भारतीय जनता पार्टी के फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार, नगर मंडल प्रतिनिधि शिवलाल रविदास एवं बेरमो प्रखंड प्रतिनिधि नवीन कुमार पांडेय का चयन किया गया।
जिला के हद में फुसरो स्थित पुराना बीडीओ ऑफिस भाजपा कार्यालय में नव मनोनीत पदधिकारीयों का पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए उपरोक्त नव मनोनीत पदधिकारी हमेशा सक्रिय रहे हैं। उनके अध्यक्ष व प्रतिनिधि बनने से कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक और मजबूत होगा तथा आने वाले समय में पार्टी नए ऊँचाइयों को छुएगी।
इस दौरान उपरोक्त नव मनोनीत पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे। मौके पर मदन प्रसाद गुप्ता, प्राणेश गिरि, रामू तांती, चंदन राम, श्रीकांत सिंह यादव, ओम सिंह, मनोज कुमार, लालमोहन महतो, गीता कुमारी, मुलचंद खुराना, विजय साव, बाबुचंद रविदास, आशुतोष कुमार, उपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply