Advertisement

फुसरो के व्यवसायी ने भोजपुरी गायक पवन सिंह से मिलकर दिया निमंत्रण

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। कोलकाता के आईटी रायल कार्यक्रम मे बीते दिनों भोजपुरी गायक से फुसरो के व्यवसायी ने भेंटकर यहां आने का निमंत्रण दिया।

व्यवसायी सह काश्मीर क्लॉथ स्टोर फुसरो के प्रोपराइटर समशेर आलम उर्फ विक्की ने भोजपुरी गायक पवन सिंह से फुसरो आने का निमंत्रण दिया। बताते चले कि, पवन सिंह की शायद ही कोई ऐसा फिल्म होगी जो परदे पर हिट नही रही होगी। उनके चाहने वाले इतने हैं कि उनकी लगभग सारी फिल्में हिट हो जाती है।

जानकारी के अनुसार गायक व् फिल्मी हीरो 35 वर्ष के पवन सिंह का जन्म बिहार के आरा जिले में हुई है। पवन सिंह को बचपन से ही गानों में दिल्चस्पी था। उन्होने मात्र 11 वर्ष की उम्र में अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकाला था, जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से।

यह एल्बम उस समय काफी हिट रहा था। उसके बाद वर्ष 2008 में रिलीज हुआ एल्बम लॉली पॉप लागेलू। यह भी काफी हिट हुआ। इस गाने ने पवन सिंह को रातोरात स्टार बना दिया। यह एल्बम इतना हिट हुआ कि इसे देश में ही नहीं, बल्कि विदेशो में भी सुना जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *