Advertisement

सोनपुर मंडल के 07 स्टेशनों पर लगी फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

वरिष्ठ चित्रकार गंगा विष्णु अनाड़ी ने किया फोटो प्रदर्शनी का उद्घघाटन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अखंड भारत के विभाजन का दिन है 14 अगस्त। इसी दिन वर्ष 1947 में भारत-पाकिस्तान का हृदय विदारक विभाजन कर दिया गया था। इसी विभीषिका की याद में सोनपुर रेल मंडल में कार्यक्रम आयोजित किये गए।

इस संदर्भ में विभाजन की विभिषिका से आज की पीढ़ी तथा आम जन को रूबरू कराने के उद्देश्य से 14 अगस्त को सारण जिला के हद में सोनपुर स्टेशन सहित मंडल के दिघवारा, मुजफ्फरपुर, बरौनी, खगड़िया, नवगछिया एवं खुदीराम बोस पूसा स्टेशनों पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में आगंतुकों को सन् 1947 के भारत-पाकिस्तान के विभाजन के उस पल को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से अवग़त कराया गया।

मंडल के सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम सोनपुर स्टेशन पर आयोजित किया गया। जहां सोनपुर के वरिष्ठ नागरिक व चर्चित चित्रकार गंगा विष्णु अनाड़ी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस से संबंधित चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए पूर्व मध्य रेल प्रबंधक सोनपुर विवेक भूषण सूद ने विभाजन के दौरान देश की जनता को हुई पीड़ा और दुख की चर्चा की तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान एवं संघर्षों को याद किया।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सूद ने सोनपुर के वरिष्ठ नागरिक व् चित्रकार गंगा विष्णु अनाड़ी को दुशाला प्रदान कर सम्मानित किया।ज्ञात हो कि, अनाड़ी की चित्रकार के रुप में प्रसिद्धि है।

इसके उपरांत बंटवारे के कष्ट एवं संघर्ष की याद दिलाती विषय पर आधारित स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की गई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर सोनपुर रेल मंडल के सभी अधिकारी, कर्मचारी तथा भारी संख्या में आम जन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *