Advertisement

सोनपुर मेला में पेयजल एवं स्वच्छता के प्रति पीएचइडी विभाग सतर्क

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में आए यात्रियों व् पर्यटको के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी) निरंतर प्रयासरत है। मेला से संबंधित क्षेत्रों में पेयजल एवं शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

सोनपुर मेला के अंग्रेजी बाजार प्रशासनिक कैंप, घोड़ा बाजार, नखास, साधु गाछी, रामलीला मैदान और काली घाट, पहलेजा घाट और पुलिस आवासन स्थल में क्रमश: 35 चापाकल, 275 स्टैंड पोस्ट, स्टैंडिंग के माध्यम से जलापूर्ति 120, अस्थाई शौचालय एसीपी सीट के साथ- 245, महिला वस्त्र परिवर्तन कक्ष-105, महिला यूरिनल, मेला क्षेत्र में पीने के लिए तीन वाटर एटीएम एवं वाश बेसिन व्यवस्था की गई है।

उपरोक्त जानकारी 28 नवंबर की शाम लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के एसडीओ अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों विभागीय मंत्री के निर्देश के आलोक में जो कुछ कमियां थीं, उनको भी दूर कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें पेयजल एवं स्वच्छता संबंधित कार्यों का दायित्व लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा क्रियान्वित किया गया है। यह मेला विश्व प्रसिद्ध पशु मेला है। बदलते परिपेक्ष्य में पशु मेला के साथ-साथ कला-संस्कृति एवं क्राफ्ट के क्षेत्र में भी अपना ख्याति प्राप्त कर रहा है। इस मेला में आये आंगतुकों के लिए पेयजल एवं शौचालय, स्नानागार की व्यवस्था लोक स्वास्थ्य प्रमंडल छपरा द्वारा कराया गया है।

जल की उपयोगिता एवं इसकी महत्ता को देखते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में आये आंगतुकों के लिए विभागीय कार्यों से संबंधित स्टॉल-सह- प्रर्दशनी का निर्माण कराया गया है, जिसमें विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों को प्रर्दशित किया गया है। जिससे मेला में आये आंगतुकों को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त हो सके एवं पेयजल की महत्ता को समझा जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *