प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर बोकारो जिला के हद में प्रखंड मुख्यालय पेटरवार में राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने को लेकर बीडीओ संतोष कुमार महतो ने 19 जनवरी को बैठक की।
प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में आगंतुक प्रतिनिधियों व कार्यालय कर्मियों व् अन्य अधिकारीगण शामिल हुए। बैठक में गणतंत्र दिवस को लेकर प्रखंड कार्यालय के समीपस्थ क्षेत्रों की सफाई के निर्देश दिए गए।
बैठक में मंचासिन बीडीओ महतो के साथ जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, सीएचसी प्रभारी डॉ कुंदन राज, शांति समिति अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply