एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आगामी 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल को लेकर बोकारो जिला के हद में सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में सक्रिय विभिन्न ट्रेड यूनियन द्वारा जगह जगह जोरदार ढंग से बैठकों का दौड़ जारी है।
जानकारी के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला के हद में संयुक्त मोर्चा कथारा क्षेत्र के प्रतिनिधियों द्वारा 2 जुलाई को कथारा कोल वाशरी और कथारा कोलियरी परियोजना में पीट मीटिंग की गई। कथारा वाशरी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने की।
यहां श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों ने चार लेबर कोड के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए भविष्य में होने वाले दुश्वारियों से अवगत कराने का कार्य किया। वही आगामी 9 जुलाई को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की श्रमिकों से अपील करते हुए 5 जुलाई को कथारा में आयोजित कंवेशन में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया।

कथारा वाशरी में आयोजित पीट मीटिंग को श्रमिक नेता श्याम बिहारी सिंह दिनकर, क्षेत्रीय सचिव बालेश्वर गोप, विजय कुमार सिंह, कामोद प्रसाद, रामविलास रजवार, मो. इस्लाम अंसारी, निज़ाम अंसारी आदि ने सम्बोधित किया।
वही कथारा कोलियरी के रेस्ट सेंटर में आयोजित पीट मीटिंग की अध्यक्षता श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने की। यहां बालेश्वर गोप, विजय कुमार सिंह, कामोद प्रसाद, आशीष चक्रवर्ती, गणेश राम, मो. क्यामुद्दीन, रामविलास रजवार, मिन्हाजुल आबेदीन, खगेश्वर रजक आदि ने सम्बोधित किया। यहां कामगारो ने हड़ताल को पूरी तरह सफल बनाने की बात कही।
![]()













Leave a Reply