Advertisement

स्व. त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए विप्र समाज के प्रदेश

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो के समाजसेवी और संपूर्ण विप्र समाज के मानिंद स्व. त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी को उनके स्वर्गागमनोपरांत बारी कोआपरेटिव स्थित उनके आवास पर आयोजित श्राद्ध कर्म में संपूर्ण विप्र समाज के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश भाजपा स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार संपूर्ण विप्र समाज के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश भाजपा स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. त्रिपाठी का समाज के उत्थान हेतु किए गए कार्य, समर्पण भाव एवं योगदान को संपूर्ण विप्र समाज सहित पूरा समाज सदा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि इनकी सर्वहिताय सोंच को कार्यान्वित करना समाज के लिए गर्व की बात होगी।

इस अवसर पर संपूर्ण विप्र पुरोहित समाज प्रदेश अध्यक्ष पं. अखिलेश ओझा, महामंत्री बोकारो नगर भाजपा अभय कुमार गोलू , विजय त्रिपाठी, भगवान पांडेय, सोमनाथ पांडेय, प्रदीप त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, रामदेव मिश्र, दुर्गेश ओझा, प्रवीण दुबे, पं. उमेशानंद त्रिपाठी, अरुण कुमार तिवारी, संतोष तिवारी, अमर नाथ त्रिपाठी, नित्यानंद पांडेय, राजन तिवारी सहित कई विप्र श्रेष्ठ एवं गणमान्य समाजसेवियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *