रांची के प्रभात तारा मैदान में पेटरवार व कसमार से हजारों कार्यकर्ता करेंगे शिरकत-योगेंद्र
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड स्थित झामुमो के प्रधान कार्यालय में 10 अप्रैल को झामुमो कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो मुख्य रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से इन्डिया गठबंधन प्रत्याशी सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि क्षेत्र से चुनाव जीतकर पांच साल तक गायब रहने वाले प्रतिनिधि को इस बार गिरिडीह की जनता जबाव देकर सबक सिखायेगी। वहीं जनता देश में मंहगाई तथा नफ़रत फ़ैलाने वाली तानाशाही सरकार के खिलाफ वोट करेगी।
झामुमो के प्रधान कार्यालय में आयोजित पेटरवार एवं कसमार प्रखंड झामुमो कार्यकताओं की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जनहित में किये जा रहे विकास कार्यो से घबराकर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार के दबाव में केंद्रीय एजेंसियां बिना किसी ठोस आधार सबूत पर मुकदमा दायर कर पूर्व मुख्यमंत्री को फंसाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि अब गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की तमाम जनता सावधान हो चुकी है। लोभ, लालच में आने वाली नहीं है। गोमियां विधानसभा समेत तमाम झारखंड के रहिवासी इसका जवाब आगामी 21 अप्रैल को आयोजित अन्याय उलगुलान महारैली में पंहुच कर देंगे। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में पेटरवार व कसमार से हजारों कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक बबीता देवी, झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, विजय रजवार, कसमार प्रखंड प्रमुख सह वरीय झामुमो नेत्री नियोति कुमारी, जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, हाशिम अंसारी, पेटरवार प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, अध्यक्ष कृष्णा महतो, कसमार प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, सचिव सोहेल अंसारी, शक्तिधर महतो राकेश सेठी, शेरे आलम, दामोदर ठाकुर, डॉ रतन कुमार आदि सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply