Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में पेंशन अदालत का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के सारण जिला के हद में स्थित सोनपुर रेल मंडल द्वारा 15 मार्च को सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा पेंशनरों की समस्याओं के निष्पादन के लिए मंडल कार्यालय सभागार में मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। आयोजित पेंशन अदालत में कुल 21 मामले प्राप्त हुए जिसमें से सभी मामलों का निष्पादन पेंशन अदालत के दौरान ही कर दिया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों व् पेंशनरों की समस्याओं के निष्पादन में प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक वन एवं टू, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, मंडल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी) सहित सभी अन्य अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त यूनियन, एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *