Advertisement

बाईक की ठोकर से सवार सहित राहगीर घायल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। तेज रफ्तार बाईक की ठोकर से राहगीर सहित बाईक सवार के घायल होने की सूचना है। घटना बोकारो जिला के हद में फुसरो बोकारो मुख्य पथ पर पिछरी स्थित प्योर ढोरी मोड़ के समीप घटित हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी ऑनलाइन सामग्री आपूर्ति कंपनी जोमैटो कर्मी जीतेन्द्र अपनी बाईक क्रमांक JH10BA/9350 से 9 मार्च की रात्रि लगभग नौ बजे तेज रफ्तार में फुसरो स्थित रानीबाग अपने आवास लौट रहा था। इस दौरान जैनामोड़ तथा फुसरो के बीच पिछरी प्योर ढोरी मोड़ के समीप स्थानीय रहिवासी एक बिकलांग युवक 28 वर्षीय कृष्णा पॉल से बाइक सहित टकरा गया।

इस टक्कर में बाईक सवार जीतेन्द्र तथा राहगीर कृष्णा पॉल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय रहिवासी ओंकार मिश्रा व् अन्य की मदद से घायल पॉल को एक अन्य वाहन की मदद से फुसरो स्थित अस्पताल भेज दिया गया। मिश्रा के अनुसार घायल कृष्णा पॉल बिकलांग है।

उसे सरकार द्वारा एक हजार रुपया प्रतिमाह पेंशन मिलता है। मिश्रा ने बताया कि पॉल के दायीं ओर चेहरा तथा कान के समीप गंभीर चोट लगी है, जबकि बाईक चालक जीतेन्द्र को भी सर में तथा चेहरे में चोटे आयी है। जानकारी के अनुसार मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *