ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट महाविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर टू सत्र 2023-27 एवं 2024-28 की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त ली जा रही है।
महाविद्यालय मे के. बी कॉलेज बेरमो का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उक्त परीक्षा बीते माह 14 अक्टूबर से आगामी 11 नवंबर तक चलेगी, जिसमें कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की परीक्षा हो रही है।
जानकारी के अनुसार एक नवंबर को तेनुघाट कॉलेज में प्रथम पाली मे राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र मेजर 2 की परीक्षा आयोजित की गयी, जिसमें राजनीति विज्ञान विषय मे कुल 109 परीक्षार्थियों मे 106 उपस्थित हुए एवं 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वही अर्थशास्त्र विषय मे कुल 24 मे 22 उपस्थित एवं 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
वही द्वितीय पाली में इतिहास, साइकोलॉजी एवं सोशियोलॉजी मेजर 2 की परीक्षा ली गयी। जिसमें इतिहास मेजर 2 मे 196 मे 2 अनुपस्थित, 194 उपस्थित, समाजशास्त्र मेजर 2 मे 12 मे एक अनुपस्थित, 11 उपस्थित, साईकोलॉजी मेजर एक मे 1 परीक्षार्थी उपस्थित रहें।
उक्त जानकारी केंद्राधीक्षक प्रोफेसर सुदामा तिवारी एवं परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धनंजय रविदास ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालित करने में कॉलेज के प्रोफेसर श्रीकांत प्रसाद, प्रो. महावीर यादव, प्रो. दिनेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, प्रो. रावण मांझी, प्रो. कालीचरण महतो, सहायक प्रमोद कुमार, विनय यादव सहित महाविद्यालय के सभी कर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
![]()













Leave a Reply